Basic Parts of a Computer in Hindi
तो कैसे हो, आप लोग आज हम आपको कंप्यूटर के बुनियादी भाग Basic Parts of a Computer in Hindi के बारे में बताने जा रहे है।
कंप्यूटर Computer एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो डेटा को प्रोसेस करता है, जिसे कंप्यूटर को जानकारी दी जाती है, जिसे डेटा कहा जाता है। कंप्यूटर बहुत तेजी से काम कर सकता है और यह समय और ऊर्जा भी बचाता है। कंप्यूटर का काम इतना स्पष्ट और सटीक है कि वे कोई गलती नहीं करते हैं और कंप्यूटर की भंडारण क्षमता इतनी अधिक है कि वे किसी भी डेटा को कई दिनों तक संग्रहीत कर सकते हैं। कंप्यूटर में कई भाग होते हैं, जो एक दूसरे से जुड़े होते हैं, जो एक टीम के रूप में एक साथ काम करते हैं। इनमें से कुछ भाग कंप्यूटर के काम के लिए आवश्यक हैं। जबकि कंप्यूटर पर काम करने से अधिक सुखद और प्रभावी बनाता है। कंप्यूटर के भाग आपस में एक दुसरे से वायर और केबल के माध्यम से जुड़े रहते है।
कंप्यूटर का मूल घटक यहां दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

कंप्यूटर के महत्वपूर्ण भाग, इस प्रकार से है –
(01) मॉनीटर (Monitor)
(02) की-बोर्ड (Keyboard)
(03) माउस (Mouse)
(04) सिस्टम यूनिट (System Unit) या सेंट्रल प्रोसेसिंग युनिट (CPU)
(05) Uninterruptible Power Supply (UPS)
(07) Speakers
(08) Printer

मॉनीटर (Monitor)
मॉनीटर एक टीवी की तरह दिखाई देता है, जो हम की-बोर्ड या माउस से जो प्रक्रिया करते है वह हमें मॉनीटर पर दिखाई देता है। मॉनीटर को विजुअल डिस्प्ले यूनिट (VDU) भी कहा जाता है। इसका उपयोग जानकारियों को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। VDU दो प्रकार के होते है, ब्लैक और व्हाइट या रंगीन कलर के भी होते है।

की-बोर्ड (Keyboard)
की-बोर्ड एक टाइप राइटर की तरह दिखाई देता है और इसका उपयोग कंप्यूटर को जानकारी देने के लिए किया जाता है। की-बोर्ड से जो कुछ भी टाइप करते है, वह मॉनीटर पर दिखाई देता है।

माउस (Mouse)

सिस्टम यूनिट (System Unit)
यह कंप्यूटर का मुख्य भाग होता है। कंप्यूटर द्वारा किये जाने वाले काम यही से संचालित होते है, यह सॉफ्टवेर और हार्डवेयर आपस में एक दुसरे से जुड़ कर किसी भी काम को नियंत्रित किया जाता है। कंप्यूटर का सभी घटक इसी में जुड़े रहते है, जो सभी कंप्यूटर द्वारा क्रमबद्ध, व्यवस्थित संगृहीत, और परिवर्तित किए जाते हैं। कंप्यूटर को ऐसा करने में मदद करने वाले उपकरण को सिस्टम यूनिट कहा जाता है। सिस्टम यूनिट को ही सेंट्रल प्रोसेसिंग युनिट (CPU) कहते है।

Uninterruptible Power Supply (UPS)
Ups एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। इसका उपयोग जब Electric Supply बंद हो जाता है, तब यह कंप्यूटर को Electric Supply प्रदान करता है। UPS के अंदर इलेक्ट्रॉनिक Parts के साथ-साथ एक बैटरी भी होता है। इसी बैटरी के कारण कंप्यूटर को इलेक्ट्रिक सप्लाई मिलता है। जिससे इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद हो जाने पर भी कंप्यूटर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता और लगातार काम करता रहता है।

स्पीकर (Speakers)
स्पीकर एक आउटपुट डिवाइस होता है। जब आप कंप्यूटर पर कुछ मल्टीमीडिया काम या फिर कुछ कार्टून, फिल्मे देख रहे हो, तब वह मॉनीटर स्क्रीन में दिखाई देता है लेकिन आपको पात्र बोलते हुए तभी दिखाई देंगे, जब आप आपके पास सिस्टम से जुड़े स्पीकर होंगे तब आपको उस पात्र की आवाज आएगा। उसी को हम स्पीकर बोलते है।

प्रिंटर (Printer)
प्रिंटर एक मशीन है जो कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित आउटपुट को कागज पर आउटपुट करता है। यह एक आउटपुट डिवाइस है जो हार्डकॉपी या स्थायी कॉपी प्रदान करता है। इसका उपयोग टेक्स्ट, ड्रॉइंग और इमेज के पेपर आउटपुट प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
आज आप ने क्या सीखा?
इस पेज में हमने कंप्यूटर के बुनियादी भाग Basic Parts of a Computer in Hindi के बारे में बेहतर ढंग से समझाने की कोशिश की है, मैं आशा करता हूँ आपको कंप्यूटर के विभिन्न भागों के बारे में अच्छे से जानकारी हो गयी है।
अगर आपको कंप्यूटर के बुनियादी भाग Basic Components of a Computer पसंद आया होगा तो अपने दोस्तों और अपने सहपाठियों के पास शेयर जरुर करें और कुछ जानकारी चाहिए तो Comment Box में अपनी राय प्रस्तुत करे और इसी तरह की और जानकारी चाहिए तो हमसे Facebook, Telegram और Telegram में जुड़ सकते है।