What is Network Topology in Hindi | नेटवर्क टोपोलॉजी क्या है? हिंदी में

नेटवर्क टोपोलॉजी क्या है? 

हेलो दोस्तों कैसे हो आप? आज हम जानेंगे नेटवर्क टोपोलॉजी के बारे में, What is Network Topology in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे। सबसे पहले हम यह जानते हैं कि नेटवर्क टोपोलॉजी क्या है? | Network Topology kya hai, Network Topology kya hota hai के बारे में जानेंगे। नेटवर्क टोपोलॉजी एक नेटवर्क का समूह होता है। जिनमें बहुत सारे नेटवर्क आपस में एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। इनमे विभिन्न प्रकार के नोड और टर्मिनल को आपस में जोड़ा जाता है। यह नेटवर्क के भौतिकी भाग के संरचना को बताता है। 

Network Topology का उपयोग आजकल संचार सुविधा तथा डेटा एक्सचेंज और डेटा ट्रांसफर की सुविधा को बनाने के लिए नेटवर्क टोपोलॉजी का उपयोग किया जाता है। जिसमें कंप्यूटर, प्रिंटर, राउटर जैसे उपकरण को आपस में जोड़कर संचार माध्यम और डाटा को एक-दूसरे के पास भेज कर विभिन्न कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है।

नेटवर्क टोपोलॉजी फिजिकल और लॉजिकल दोनों प्रकार के होते हैं। नेटवर्क टोपोलॉजी किसी नेटवर्क के कंप्यूटर की ज्यामिति व्यवस्था अर्थात आकृति या लेआउट को कहा जाता है। नेटवर्क टोपोलॉजी में विभिन्न प्रकार के नोड या टर्मिनल एक दूसरे से परस्पर जुड़े होते हैं, तथा एक दूसरे के साथ मिलकर कम्युनिकेशन बनाता या स्थापित करते हैं। जिसे हम नेटवर्क टोपोलॉजी कहते हैं।

नेटवर्क टोपोलॉजी के कई प्रकार के होते हैं जिनमें मुख्ता शामिल है –

1) Ring Topology

2) Bus Topology

3) Star Topology

4) Mesh Topology

5) Tree Topology

6) Hybrid Topology

7) Wireless Topology

1) Ring Topology

हम अब जान गए हैं कि नेटवर्क टोपोलॉजी क्या है। आईये हम अब यह जानते हैं कि रिंग टोपोलॉजी क्या है? के बारे में। रिंग टोपोलॉजी में सभी नोड एक दूसरे से रिंग या लुप (Ring or Loop) में जुड़े होते हैं। प्रत्येक नोड अपने नजदीकी नोड से डाटा का को प्राप्त करता है। अगर प्राप्त किया हुआ डाटा उपयोगी हो, तो उसका उपयोग करता है। अगर उसका उपयोग में ना हो, तो दुसरे नोड के पास डाटा को भेज दिया जाता है। 

प्रत्येक नोड में एक रिपीटर लगा होता है, जो सूचनाओं को पुन: प्रेषित करता है। रिंग टोपोलॉजी में कोई होस्ट या सेंट्रल कंट्रोलिंग कंप्यूटर नहीं होता है। सभी कंप्यूटर एक गोलाकार आकृति के रूप में लगे होते है, जिसे हम रिंग टोपोलॉजी कहते है। 

2) Bus Topology

आइये अब हम जानते है की बस टोपोलॉजी क्या है? के बारे में। बस टोपोलॉजी में एक ही तार (Cable) का उपयोग होता है। जिसमे सभी डिवाइस एक क्रम (Series) में जुड़े होते है, जिसे हम ट्रांसमिशन लाइन कहते हैं। जो तार के प्रारंभ से अंतिम तक विशेष प्रकार के डिवाइस लगे होते है। जिसे हम टर्मिनेटर (Terminator) कहते है। टर्मिनेटर का मुख्या कार्य सभी कार्यो को नियंत्रित करके रखते है। 

बस टोपोलॉजी में डाटा या सूचनाओ को प्राप्त और भेजा जा सकता है। बस टोपोलॉजी में डाटा को प्राप्त करते है और भेज भी सकते है, जिससे बस टोपोलॉजी को सक्षम बनाता है।

3) Star Topology

रिंग और बस टोपोलॉजी के बारे में जानने के बाद अब हम जानते हैं स्टार टोपोलॉजी क्या है? के बारे में। स्टार टोपोलॉजी में एक होस्ट कंप्यूटर होता है, जिसे सीधे विभिन्न लोकल कंप्यूटर के साथ जोड़ दिया जाता है। स्टार टोपोलॉजी में लोकल कंप्यूटर एक दूसरे से नहीं जुड़ते हैं। सभी लोकल कंप्यूटर को होस्ट कंप्यूटर के साथ जोड़ा जाता है। होस्ट कंप्यूटर के साथ ही सभी लोकल कंप्यूटर एक दूसरे से कम्युनिकेट करते हैं।

लोकल कंप्यूटर एक दूसरे के डाटा और सूचनाओं को साझा नहीं कर सकते है, क्योंकि इसके बीच में होस्ट कंप्यूटर जुड़ा होता है। तो टाटा और सूचनाओं को साझा करने के लिए होस्ट कंप्यूटर का प्रयोग करते हैं।

4) Mesh Topology

स्टार टोपोलॉजी के बारे में जानने के बाद अब हम जानते हैं, मेश टोपोलॉजी क्या है? के बारे में। मेश टोपोलॉजी को हम मेश नेटवर्क के नाम से भी जानते हैं। मेश एक नेटवर्क टोपोलॉजी है, जिसमें डिवाइसेज और नोड के मध्य आपस में एक दूसरे के साथ अतः संबंध (Inter-connections) से जुड़े होते है। इसका मतलब है कि प्रत्येक नोड नेटवर्क किसी अन्य नोड नेटवर्क के साथ सीधे जुड़ा होता है।

यह एक वेब जैसी संरचना बनता है, इसलिए इसका नाम मेश है। इसमें एक नोड के साथ डाटा या सूचनाओ को सीधे किसी अन्य नोड के साथ सूचनाओं को आदान-प्रदान कर सकते हैं।

5) Tree Topology

मेष टोपोलॉजी के बारे में जानने के बाद अब हम जानते हैं, ट्री टोपोलॉजी क्या है? के बारे में। ट्री टोपोलॉजी में बस और स्टार दोनों प्रकार के टोपोलॉजी का उपयोग होता है। इसमें कई स्टार टोपोलॉजी बस टोपोलॉजी के साथ केंद्र में जुड़ा हुआ होता है जो एक पेड़ संरचना के समान दिखता है। जिसे हम ट्री टोपोलॉजी के नाम से जानते हैं।

6) Hybrid Topology

ट्री टोपोलॉजी के बारे में जानने के बाद अब हम जानते हैं हाइब्रिड टोपोलॉजी क्या है? के बारे में। हाइब्रिड टोपोलॉजी में दो या दी से अधिक अलग अलग प्रकार के नेटवर्क टोपोलॉजी जैसे बस, स्टार, रिंग और मेश को जोड़ती है, क्योंकि और अधिक जटिल नेटवर्क बना सके सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि नेटवर्क को एडवांस बन सके।

जो नेटवर्क टोपोलॉजी में हाइब्रिड टोपोलॉजी को और अधिक शक्तिशाली और सक्षम बना सके। जिसे हाइब्रिड टोपोलॉजी कहते है।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष के रूप में हम जानते हैं कि नेटवर्क टोपोलॉजी में कंप्यूटर नेटवर्क के अंदर उपस्थित उपकरणों और कनेक्शन की भौतिक संरचना एवं तार तार्किक व्यवस्था को प्रदर्शित और संदर्भित करता है। रिंग, बस, स्टार, मेश, ट्री, हाइब्रिड और वायरलेस टोपोलॉजी जैसी विभिन्न टोपोलॉजी के अलग-अलग फायदे एवं नुकसान होते हैं।

सक्षम और विश्वसनीय संचार नेटवर्क को बनाने और लागू करने के लिए नेटवर्क टोपोलॉजी को सुनिश्चित करता है। ताकि प्रत्येक टोपोलॉजी को विशेषता और लाभों का सावधानी पूर्वक विचार किया जा सके।

मैं एक टेक्निकल बैकग्राउंड से हूं और मुझे कंप्यूटर, गैद्गेट्स और टेक्नोलॉजी से सम्बंधित चीजे पसंद है, मैं अपना अनुभव आप लोगो के साथ शेयर करता हूँ ताकि इस क्षेत्र में बना रहूँ और आपके लिए कुछ न कुछ नए चीजे लाता रहूँ।

Leave a Comment